कोविड-19 अस्पताल से 3 महिला, 9 पुरुष मरीज हुए डिस्चार्ज,धनबाद में 66 ने दी कोरोना को मात

City: Dhanbad | Date: 07/06/2020
1196

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

रविवार को कोविड-19अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से कोरोना को हराकर 12मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसमें 3महिला एवं 9पुरुष शामिल है। धनबाद में कोरोनो को मात देने वालों की संख्या 66हो गई है। ‌अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने मरीजों को होम कोरेंटिन के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही उनको उपहार स्वरूप च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स, विटामिन की दवाइयां इत्यादि दिया गया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने उनको शारीरिक दूरी का पालन करने की तथा नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि रविवार को 12मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनको 14दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया। मरीजों ने भी डॉक्टरों की हर सलाह और मार्गदर्शन का पालन किया।

कब-कब कितने मरीज हुए स्वस्थ

27अप्रैल : 02

26मई :   02

31मई :   06

2जून :   02

3जून :   01

5जून :   37

6जून :   04

7जून :   12

---------------

कुल :   66

 

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025