कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव के लिए मास्क पहनना आदत में शामिल करने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने चलाया अभियान

City: Dhanbad | Date: 13/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो

 लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार चलेगा अभियान

वैश्विक महामारी कोविड-19के फैलाव के रोकथाम एवं बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना तथा नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोना अनिवार्य है।इसी उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक सहित जिले के अन्य चौक चौराहों पर एक विशेष अभियान चलाया।अभियान के तहत रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, डीआरएम चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। आते जाते दो पहिया, चार पहिया वाहनों में सवार लोगो पर निगरानी रखी गई।

विशेष अभियान में रणधीर वर्मा चौक पर सिटी एसपी श्री आर रामकुमार के साथ ग्रामीण एसपी श्री अमित रेणु एवं डीएसपी विधि व्यवस्था श्री मुकेश कुमार उपस्थित हुए।सिटी एसपी ने बताया कि वैश्विक महामारी से बचाव तभी संभव है जब शारीरिक दूरी का पूर्णरूप से लोग पालन करेंगे एवं मास्क के इस्तेमाल को अपनी आदत में शामिल करेंगे।उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने एवं शारीरिक दूरी का पालन करें। वर्तमान में जिस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसे ध्यान में रखकर लोगों को नियमों का सही रूप से पालन करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी हाट बजारो में खरीदारी करने वाले लोग और व्यापारी भी मास्क पहने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। इस तरह का यह विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा।

मास्क पहनना आदत में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर कतरास पुलिस ने चलाया अभियान

वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलाव के रोकथाम एवं बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना तथा नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोना अनिवार्य है।इसी उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर कतरास के चौक चौराहों पर कतरास पुलिस ने  एक विशेष अभियान चलाया।

मौके पर कतरास थाना के कुशवाहा जी ने बताया कि पूरे कतरास के आसपास के इलाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026