धनबाद में 14 जून को कोविड-19 अस्पताल से 14 हुए डिस्चार्ज,अब-तक 109 संक्रमित हुए स्वस्थ

City: Dhanbad | Date: 14/06/2020
1248

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रविवार, 14 जून को कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से कोरोना को हराकर 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। स्वस्थ होने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल थी।अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास मरीजों को होम कोरेंटिन के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही उनको उपहार स्वरूप च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स, मिनरल वाटर, मास्क, विटामिन की दवाइयां इत्यादि दिया गया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने उनको शारीरिक दूरी का पालन करने की तथा नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, धनबाद के सचिव डॉ सुशील कुमार भी उपस्थित थे।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि रविवार को धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में रहने वाले 14 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिल गई।उनको 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया।

कब-कब कितने मरीज हुए स्वस्थ

27 अप्रैल : 2

26 मई : 2

31 मई : 6

2 जून : 2

3 जून : 1

5 जून : 37

6 जून : 4

7 जून : 12

12 जून : 29

14 जून : 14

---------------

कुल : 109

---------------

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026