धनबाद डीजल पेट्रोल के मूल्य की लगातार वृद्धि के खिलाफ झामुमो ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 15/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा आए दिन डीजल पेट्रोल के मूल्य की लगातार वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति अध्यक्ष देबू महतो के नेतृत्व में हीरापुर स्थित चलंत कार्यालय में सामाजिक दूरी बनाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार द्वारा मुल्य की विरोध जताया है. इस अवसर पर श्री महतो ने बताया कि केंद्र सरकार की दोहरी नीति से आम जनजीवन जीवन शैली में काफी प्रभाव डाल रही है. छोटे-बड़े मालवाहको,उद्योग,व्यवसाईयो पर  दोहरी मार पडने के कारण वर्तमान में सामानों के दाम बाजार में दोगुनी होना स्वभाविक है. जिसे आम जनता के पॉकेट दिनचर्या पर गहरा असर डाल रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि वापस ले जनमानस फरवरी माह से जनता कर्फ्यू लॉकडाउन जैसी परिस्थिति जुझ रहे ह. वही डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि किसी स्तर से उचित नहीं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश कुमार महतो मंटू कुमार चौहान राधेश्याम वाल्मीकि मिहर दत्ता अशोक हाडी टिंकू सरकार सुशोभन चक्रवर्ती सोनू उपाध्याय रंजीत दत्ता पंकज सिन्हा राज कुमार भुईयाआदि शामिल थे.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026