लापता युवक की कुएं से मिली लाश परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,शादी टूटने से डिप्रेशन में था पवन

City: Dhanbad | Date: 15/06/2020
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के कोइरीबांध के भुंजापट्टी स्थित एक कुएं में पवन कुमार नामक शख्स की लाश तैरती हुई मिली है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

धनबाद जिले के झरिया अंतर्गत कोइरीबांध निवासी अशोक वर्णवाल के 21 वर्षीय बेटे पवन कुमार की लाश सोमवार को कुएं से मिली है. पवन शनिवार सुबह से ही गायब था.

झरिया के कोइरीबांध के भुंजापट्टी स्थित एक कुएं में पवन कुमार की लाश तैरती हुई मिली है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इधर, पवन की लाश मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार सुबह 4 बजे बिना बताए पवन घर से निकला था. घरवालों के काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था. जिसके बाद परिजनों को पवन की मौत की खबर मिली. प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा रहा है. बताया जा रहा है कि पवन का विवाह तय हुआ था, लेकिन किसी कारणवश यह रिश्ता टूट गया था. जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में चल रहा था.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025