छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने की सरेआम मजनू की पिटाई

City: Dhanbad | Date: 16/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में सरेआम एक महिला ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। धटना धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हील कॉलोनी का है।  आपको बता दे की सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल कॉलोनी की रहने वाली एक महिला रेल कर्मी की बेटी के साथ अक्सर एक युवक छेड़छाड़ किया करता था। युवक के द्वारा की जा रही बार बार छेड़खानी से युवती काफी परेशान हो रही थी। कई बार युवती ने उस युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नही हुआ।बार बार कि जा रही छेड़खानी से तंग आकर युवती ने इसकी शिकायत अपनी माँ से की। शिकायत के बाद युवती की माँ ने भी कई बार उस युवक को समझाया लेकिन युवक मानने को तैयार नही था। युवक की हरकत से परेशान होकर आखिरकार युवती की माँ ने उस युवक की सरेआम पिटाई कर दी। युवक की पिटाई के बाद महिला ने मीडिया को बताया कि युवक हीरापुर स्थित भिश्तीपाड़ा का रहने वाला है जो मेरी बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ किया करता था । साथ ही ब्लैकमेल करने की भी कोशिस करता था।जिसकी शिकायत मेरी बेटी ने मुझसे की थी इसके बाद युवक को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक अपनी हरकत से बाज नही आया। मंगलवार को युवक की आदत से तंग आ कर युवक की पिटाई करनी पड़ी।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025