9 कंटेनमेंट और बफर जोन में कर्फ्यू निरस्त,दंप्रसं की धारा 144 के तहत रहेगी निषेधाज्ञा

City: Dhanbad | Date: 16/06/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

वार्ड 41 के बड़कीटांड जामाडोबा, वार्ड 41 के जोरापोखर नंबर एक, वार्ड 11 के केन्दुआडीह खैरा (पंजाबी घौडा), वार्ड 3 के सलानपुर कतरास, वार्ड 24 के सरायढेला विकास नगर, बाघमारा प्रखंड के बगारा पंचायत का हरिहरपुर, वार्ड 52 के चासनाला "बी" टाइप क्वाटर, बलियापुर प्रखंड का भिखराजपुर तथा वार्ड 12 के हड़िया पट्टी छाताटांड में कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री अमित कुमार के निर्देश पर वहा कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम द्वारा कंटेंनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया था।

इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि इन 9 क्षेत्रों में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों का मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव होने तथा ग्रसित व्यक्तियों के संबंधियों एवं उन क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के कोविड-19 पोजिटिव नहीं होने के कारण वहां तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू को निरस्त करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू निरस्त करने के बाद भी इन क्षेत्रों में दं प्र सं की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025