एसडीएम ने पुराना बाजार में चलाया छापामारी अभियान,अवैध तरीके से कपड़े, जुता चप्पल बेचने वाले दुकानदारों को लिया हिरासत में

City: Dhanbad | Date: 17/06/2020
1195

समय न्यूज़ 24 डेस्क

वैश्विक महामारी कोविड-19के कारण घोषित लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1में राज्य सरकार द्वारा कुछ दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया था परंतु रेडीमेड गारमेंट्स, फुटवियर सहित अन्य कुछ दुकानों को फिलहाल खोलने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। इसके बावजूद आदेश का उल्लंघन करते हुए पुराना बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा कपड़ा, जूता चप्पल का कारोबार किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पुराना बाजार में छापामारी अभियान चलाया।

अभियान के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों को अवैध तरीके से कपड़ा और जूता बेचने के लिए हिरासत में लिया। सभी को बैंक मोड़ थाना को सौंप दिया गया और उन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि पुराना बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा कपड़ा, जूता चप्पल इत्यादि बेचा जा रहा है। इस कारण वहां लोगों की अप्रत्याशित भीड़ भी जमा होने लगी थी। सूचना मिलने के बाद वहां कार्रवाई की गई और दुकानदारों को हिरासत में लेकर बैंक मोड़ थाना में उन पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की छापामारी जिले के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगी। कोई भी दुकानदार यदि सरकार के आदेश की अहवेलना करेगा और अवैध तरीके से दुकानों को खोलेगा तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025