बड़कागढ़ के जगन्नाथपुर मंदिर के रथयात्रा के संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

City: Dhanbad | Date: 20/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड के सांस्कृतिक धरोहरों में एक बड़कागढ़ के जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 23 जून (आषाढ़ शुक्ल द्वितीया) को आयोजित होने जा रहे श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा के संबंध में अति आवश्यक बैठक सदर अनुमंडल पदाधिकारी, राँची श्री लोकेश मिश्र की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई । कोविड संक्रमण के इस वैश्विक दौर में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत करते एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पुरी की रथयात्रा संबंशी आदेश के आलोक में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल से व्यापक विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जगन्नाथपुरी की भांति इस वर्ष यहां भी रथयात्रा का आयोजन नहीं किया जायेगा । जगन्नाथपुरी की भांति श्री श्री जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना की जाएगी । विदित हो कि यहां के इतिहास में यह प्रथम अवसर है जब भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा है । पुरोहित गण से विमर्श कर पूजनादि के कार्यक्रम न्यूनतम उपस्थिति में सम्पन्न कराये जाएंगे । श्रद्धालुओं-भक्तगण से करबद्ध निवेदन है कि इसे दैवेच्छा मानते हुए अपने घरों से ही श्री श्री जगन्नाथ स्वामी की आराधना करें।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026