कतरास बासदेवपुर में हुए कोयला तस्करी का भंडाफोड़ में ड्राइवरों पर मुकदमा, तस्करों पर कार्यवाही नहीं की गयी

City: Dhanbad | Date: 21/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

हाइवा से कोयला चोरी मामले में तीन आरोपी गया जेल

कतरास नकली पेपर बनाकर अवैध कोयला टपाने के मामले में तेतुलमारी पुलिस ने आरिफ खान ,अरशद अंसारी,अर्जुन मंडल को जेल भेज दिया.जबकि मास्टरमाइंड पर कुछ नही हुआ.

लोयाबाद बासदेवपुर से भंडाफोड़ हुई कोयले की तस्करी में बासदेवपुर कोलियरी प्रबन्धन जाँच की दिशा में रेस हो गया है। क्षेत्रीय प्रबन्धन जाँच का जिम्मा,बासदेवपुर पीओ सतेंद्र सिंह को सौंप दिया है। रविवार को सभी लोडिंग बॉबुओ से पूछताछ की गई। सुबह से प्रबन्धक मौजेलाल कोल डिपो पर ट्रांसपोर्टर के कर्मियों एवं कई हाइवा चालक व पेलोडर मशीन चालक से पूछताछ की है। प्रबन्धक मौजेलाल ने कहा कि जाँच चल रही है।किसी की भी संलिप्तता पाई गई तो उसपर विभागीय कार्यवाही के साथ मुकदमे भी दर्ज किया जाएगा।

तस्करों पर कार्यवाही नहीं की गयी

जब्त तीन हाइवा में छह लाख का कोयला तस्करी में सिर्फ चालक, खलासी गाड़ी मालिक पर केस किया गया। लेकिन एफआईआर में किसी तस्कर का नाम नहीं है और न ही किसी गिरोह या सिंडिकेट जिक्र या संदेह तक नहीं किया गया है। जबकि ये बात सभी समझते है कि लाखों की तस्करी मंझे  हुए लोगों के बिना सम्भव नहीं है। दबी ज़ुबान में लोग कहते हैं कि तस्करों व मास्टरमाइंड कौन है ये सभी को पता है।

कोल डीपो की घेरा बंदी शुरू

बासदेवपुर कोल डिपो का घेरा बंदी शुरू कर दिया गया है। कटीले तारो से पूरा कोल डिपो को घेरा जा रहा है। घेरा बंदी के बाद मुख्य रास्ते पर एक गेट लगाया जाएगा। मुख्य गेट पर लोडिंग बॉबुओ के अलावे सीआईएसएफ तैनात होगी।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

कोल डिपो की निगरानी अब सीसीटीवी से करने का निर्णय लिया गया है। सीसीटीवी लगाने के दिशा में कागजी प्रक्रिया भी चल रही है। प्रबन्धक मौजेलाल ने कहा कि सीसीटीवी से कोप डिपो की निगरानी होगी। एक सप्ताह के भीतर यहाँ सीसीटीवी लगा दिया जाएगा। सीआईएसएफ के अलावे सीसीटीवी भी कोयले की निगरानी करेगी।

सिजुआ जीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि तेतुलमारी पुलिस अपने स्तर पर जाँच कर रही है,साथ ही  विभागीय जाँच भी की जा रही है.पीओ सतेंद्र सिंह को जाँच का जिम्मेदारी सौंपी गई है

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025