झारखंड में फिल्म उधोग को बढ़ावा देने के लिए जरुरी है फिल्मसिटी ,सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए- अभिनेत्री मोनीता वर्मा

City: Dhanbad | Date: 25/06/2020
1192

आज धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में  वीडियो अल्बम का शूटिंग हुई जिसमें  धनबाद की अदाकारा मोनीता वर्मा ,कोलकाता की आरती,जामताड़ा से आये कलाकार अशोक कुमार ने भाग लिया। कैमरा संभाला करण  और राजकिशोर ने ।
धनबाद के विभिन्न लोकेशन पर हुई इस शूटिंग के दौरान कई कवरिंग सांग पर दृश्य को फिल्माया गया । जिसमे एक फिल्मी सांग - ''धीरे धीरे  मेरी जिंदगी में आना भी था । 
 ए के प्रोडक्शन हाउस द्वारा शूट की गई इस एल्बम को शीघ्र ही जारी किया जाएगा। लगातार कई दिनों तक चली इस शूटिंग के दौरान कलाकारों ने अलग अलग लोकेशन पर दृश्य को अपने कैमरे  में कैद किया। इस अवसर पर एक्ट्रेस मोनीता वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा  कि झारखंड के मनोरम दृश्य और बेहतरीन लोकेशन को देखते हुए यहां फिल्म उधोग के लिए बहुत ही संभावनाएं है।आज जिस तरह मुम्बई के फिल्म इंडस्ट्रीज में भाई  भतीजा बाद हो रहा है, और सुशांत जैसे उम्दा कलाकार को डिप्रेशन में जाकर अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है ऐसे माहौल में  झारखंड सरकार को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। यहां  फिल्मसिटी का निर्माण, कर इस क्षेत्र में फिल्म उधोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि पूर्वांचल के प्रतिभाशाली कलाकार इस क्षेत्र में  हीं आपने भाग्य की एजमाइश कर पाए। साथ ही साथ इस से यहां एक फिल्म उधोग का हब तैयार होगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
 
 मोनीता वर्मा  ने बताया कि इसके लिए इस क्षेत्र के कलाकार,तकनीकी विशेषज्ञ,निर्माता ,निर्देशक तथा इस क्षेत्र के सारे लोंगो को पहल करनी चाहिए।
 मोनीता ने बताया कि अभी लॉक डाउन के कारण उनके कुछ प्रोजेक्ट का शूटिंग रुका हुआ है,जिसे धीरे धीरे पूरा करना है।वही कोलकाता से आई टॉलीवुड के कलाकार आरती ने भी धनबाद के लोकेशन को बेहतरीन बताया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025