कोरोना काल में वाट्सएप पर ही पुलिसकर्मियों की समस्या हो जाएगी हल।

City: Dhanbad | Date: 26/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कोरोना काल में जिला भर के सिपाही, हवलदार व चतुर्थवर्गी कर्मियों की समस्या का निदान अब वाट्सएप के जरिए होगा। एसएसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर सिपाही, हवलदार व अन्य पुलिसकर्मियों की रोजमर्रा की समस्या निदान के लिए जिलास्तर पर एक वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। पुलिसकर्मी उसी वाट्सएप पर अपनी समस्या लिखेंगे। 9431706389 वाट्सएप नंबर रक्षित कार्यालय पुलिस केंद्र में रहेगा।

पुलिसकर्मियों की समस्या रिकार्ड करने के लिए सार्जेट रजनीश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। जिला भर के पुलिसकर्मियों की जो भी समस्या उस व्हाट्सएप ग्रुप में डाले जाएंगे। उसका रिकार्ड तैयार कर एक जुलाई से दस जुलाई तक एसएसपी के पास प्रस्तुत किया जाएगा तत्पश्चात एसएसपी समस्या निदान के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। मालूम हो कि पूर्व में पुलिसकर्मियों की समस्या पुलिस सभा में सुनी जाती थी।एसएसपी प्रत्येक माह क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस लाइन में पुलिस सभा करते थे। जहां पुलिस व मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्या सीनियर पुलिस पदाधिकारियों के पास रखते थे। वहीं से उनकी समस्या का तत्काल निदान का निर्देश जारी हो जाता था। अब कोरोना काल में शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैैं। पुलिसकर्मी अब उस नंबर पर अपनी समस्या लिखेंगे तथा उसी आधार पर सुनवाई भी होगी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026