विजय झा, पूर्व मंत्री ओपी लाल एवं जलेश्वर महतो कमला कुमारी को मोहरा बना के हमारे परीवार एवं कार्यकताओं को झूठे मुकदमे में फसाने कर रहे हैं प्रयास - सावित्री देवी`

City: Dhanbad | Date: 27/06/2020
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद / बाघमारा विधायक ढुलु महतो के धर्मपत्नी सावित्री देवी ने शनिवार को कतरास मंडल स्थित भाजपा कार्यलय पर प्रेस वार्ता कर उन्होने जिला प्रशासन से माँग कि विजय झा, पूर्व मंत्री ओपी लाल एवं जलेश्वर महतो षडयंत्र रच कमला कुमारी पर अप्रिय घटना कराकर हमारे परीवार एवं कार्यकताओं को झूठे मुकदमे में फसाया जा सकता हैं इसलिए जिला प्रशासन पुलिस सुरक्षा प्रदान कर कमला कुमारी को विशेष निगरानी में रखे। सावित्री देवी ने बताया दिनांक 20/06/2020 को पत्र लिखकर राज्यपाल, राज्य सरकार एवं जिला प्रसाशन को इस आशंका से अवगत कराया हैं। जैसा की बाघमारा ही नही पूरे कोयलांचल को पता हैं पीछ्ले दिनों विजय झा, पूर्व मंत्री ओपी लाल एवं जलेश्वर महतो ने षडयंत्र कर कई झूठे मुकदमे कर फँसाया गया लेकिन न्यायलय से सभी मामलों में जमानत मिल गया। कमला कुमारी का मामला किसी से छीपा नही हैं किस तरह एक साजिश कर कमला कुमारी को मोहरा बना विजय झा, पूर्व मंत्री ओपी लाल एवं जलेश्वर महतो ने इस्तेमाल किया हैं। कमला कुमारी के मामले में ये लोग बयान बाजी करते हैं और कतरास के एक अल्पसंख्यक महिला के मामले में ये लोग विलुप्त चुप्पी साधे हैं जो समझ से परे हैं बाघमारा की जनता भली भांति देख रही हैं। कैसे ये लोग माननीय बाघमारा विधायक जी के बेल प्रक्रिया में कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जब भी कोर्ट में मामले की सुनवाई का समय आता हैं तब ये लोग कभी अपरहण,कभी धमकी,तो कभी प्रलोभन का शिकायत कर मेरे परीवार के लोगों या कार्यकताओं को फँसाकर कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। उन्होने बताया कुछ दिन पूर्व दिनांक 18/06/2020 को विधायक के बेल की सुनवाई हाइकोर्ट राँची में थी इसलिए मेरे भसुर (शत्रुधन महतो) राँची में थे वह वापस 19/06/2020 को लौटे जिसका कोर्ट द्वारा जारी सर्टिफिकेट के साथ वीडियो फूटेज भी हैं ।इसी दिन कमला कुमारी के करीबी माने जाने वाले शेख गुड्डु के द्वारा भेसूर पर मामला दर्ज कराया । जिससे स्पष्ट हैं एक साजिश के तहत ये लोग हमारे परीजन के साथ कार्यकताओं को फसाने का काम कर रहे हैं ।शेख गुड्डू अपने चचेरा भाई का हत्या का आरोपी हैं एक बार पुनः अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए उन्होनें पत्रकार वार्ता के माध्यम से जिला प्रशासन से कमला कुमारी को सुरक्षा प्रदान कर विशेष निगरानी में रखने की माँग की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, प्रभात मिश्रा, धनेश्वर महतो ,शम्मी शर्मा,प्रिँस शर्मा मुकेश झा,धर्मेन्द्र गुप्ता, बमबम शर्मा सहीत अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे ।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026