लोदना ओपी क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

City: Dhanbad | Date: 28/06/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के लोदना ओपी क्षेत्र के रहनेवाले 27 वर्षीय विक्की पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

धनबादः जिले के लोदना ओपी क्षेत्र के श्रमिक कल्याण के रहने वाले 27 वर्षीय विक्की पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मां से लड़ाई झगड़े के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विक्की बीजेपी नेता ललन पासवान का भतीजा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार जिले के लोदना ओपी क्षेत्र के श्रमिक कल्याण का रहने वाला 27 वर्षीय विक्की देर रात अपने काम से लौटा था. वह शराब के नशे में था, इस दौरान मां से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया. इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. विक्की का छोटा भाई जब कमरे में गया तब तक विक्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शोर मचाने के बाद घर के अन्य लोग कमरे में पहुंचे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक विक्की बीजीआर आउटसोर्सिंग में वोल्वो चलाने का काम करता था. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025