दुष्कर्म के बाद 11 साल की नाबालिग हुई गर्भवती, कोर्ट में 164 का बयान दर्ज

City: Dhanbad | Date: 30/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर तीन नंबर निवासी राशन दुकानदार यमुना पासवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 11 साल की नाबालिक बच्ची गर्भवती है।  27 जून को बच्ची के भाई ने केंदुआडीह थाने में मामले की लिखित शिकायत की थी।आरोप लगाया था कि तीन-चार सप्ताह पूर्व उसकी बहन के साथ यमुना पासवान ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि बच्ची दुकान में राशन लेने गयी थी, उसी समय दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार व बच्ची के परिजन के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी चल रहा था। मामले के खुलासे के बाद शनिवार को आरोपी यमुना फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी 70 वर्षीय यमुना पासवान को पोक्सो के विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इधर मेडिकल जांच में बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद घरवालों के होश उड़ गए हैं।   

बच्ची के भाई ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि वृद्ध ने तीन-चार सप्ताह पूर्व ही वारदात को अंजाम दिया था। लोकलाज से वे लोग चुप थे। आरोप लगाया था कि बच्ची हमेशा दुकान में सामान लेने जाती थी। लॉकडाउन में सामान लेने गई बच्ची को दुकानदार ने समान देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि तुमको राशन नहीं देंगे जब तक तुम मेरी बात नहीं मानोगी। वृद्ध ने दुकान का शटर बंद कर दुकान के अंदर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके पहले कुछ खिला कर बच्ची को बेहोश कर दिया था। पुलिस मंगलवार को पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के बयान के बाद पीड़ित बच्ची को कोरोना टेस्ट के लिए पीएमसीएच भेजा गया. नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे बच्ची को बालिका गृह में रखा जाएगा.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025