कुमारडुबी के मनिष ने उपायुक्त को भेंट किया पेंसिल स्केच,फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर 2 घंटे में बनाया स्केच

City: Dhanbad | Date: 02/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

छत्तीसगढ़ के सीएम, मेरीकॉम सहित कई का बनाया है स्केच

कुमारडुबी के मनिष शर्मा में बृहस्पतिवार को उपायुक्त श्री अमित कुमार को उनके कार्यालय कक्ष में उपायुक्त का पेंसिल स्केच भेंट स्वरूप प्रदान किया। उपायुक्त ने स्केच देखकर मनीष के प्रतिभा की सराहना की। साथ ही कहा कि कोई भी आवश्यकता होने पर वे निसंकोच अपनी समस्या को बता सकते हैं।

 

उपायुक्त को स्केच प्रदान करने के बाद मनीष शर्मा ने बताया कि वह मूलतः कुमारडुबी में रहते हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंबुजा मॉल में उनकी आर्ट गैलरी है। पिछले सात साल से पोर्ट्रेट बनाने का काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण वे कुमारडुबी में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक से उपायुक्त का प्रोफाइल फोटो डाउनलोड किया। फोटो देखकर 2 घंटे में पेंसिल स्केच तैयार कर दिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, मेरीकॉम सहित कई फिल्म सितारों के पेंसिल स्केच बनाए हैं। अब तक 10000 से अधिक स्केच बना चुके हैं। जिसका प्रदर्शन दुबई, बोलिविया, बांग्लादेश, टर्की सहित विभिन्न देशों में लगाया गया है।

 

इस अवसर पर मनिष शर्मा एवं रवि कुमार उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026