झारखंड की खनिज संपदा, जल, जमीन, जंगल को बेचने में भाजपा तुली हुई है - मथुरा प्रसाद महतो

City: Dhanbad | Date: 04/07/2020
1263

फाइल फोटो

समय न्यूज़ 24 डेस्क

भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को लूटकर खोखला कर दिया है. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब झारखंड के खनिज संपदा पर नजर है. कोल सेक्टर, रेलवे, एयरपोर्ट को निजी कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है. भाजपा गठबंधन के लोग कुर्सी बचाने के लिए लोक सभा हो या राज्य की चुनाव हो, कुर्सी बचाने के लिए पानी की तरह से पैसा बहाते है. वह पैसा कहा से आयेगा, इसके लिए मोदी सरकार देश सरकारी संस्थानों को अडानी, अंबानी जैसे बड़े कॉपरेट घरानों के हाथों एक-एक कर बेचते जा रहे है. जिससे देश के लिए गहरा चिंता का विषय है. जब कोल सेक्टर बेचा गया, तो इसके खिलाफ राज्य के युवा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माननीय न्यायालय का सहारा लिये. मुख्यमंत्री हेमंत सरकार की इस सुझबुझ को भाजपाई नहीं पचा सके और अनाप-शनाप बयानबाजीकर मुद्दे को भटकाने में लग गये. भाजपा सरकार की  कुनजर अब झारखंड के खनिज संपदा, जल, जमीन, जंगल पर नजर है. जिसे किसी कीमत पर नहीं बेचने दिया जायेगा. जब झारंखड मुक्ति मोर्चा (यूपीए) गठबंधन की सरकार बनी, तो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का राजकीय कोष खाली मिला. भाजपा की रघुवर सरकार ने कोष को खाली कर दिया. सरकार को परेशान करने के लिए डीवीसी से बिजली कटवा दिये. झारखंड में यूपीए सरकार का गठन होते ही कोरोना आपदा आ गया है. केंद्र सरकार ने कोई सहायता  नहीं किया. फिर भी माननीय मुख्यमंत्री हेमंतसोरेन अपने प्रवासी मजदूरों को ट्रेन, बस, हवाई जहाज से झारखंड वापस बुलाये. उनका देखभाल किया. सरकार की इच्छा शक्ति को देख भाजपा गठबंधन के सरकार गंदी राजनीति कर रहे है. किसी मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने के लिए सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्वीटर, अखबार मीडिया का सहारा ले रही है. राज्य उत्थान में राज्य की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. लेकिन राज्य की एनडीएन गठबंधन सिर्फ राजनीति करने में लगी है, राज्य विकास में बाधक बन रहा है. हम चाहेंगे कि विपक्ष स्वच्छ राजनीति करे और राज्य की विकास में अपनी सहभागीता निभाये.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026