शांति नगर गली नं 2 के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति,प्रखंड विकास अधिकारी धनबाद के नेतृत्व में की जाएगी कांटेक्ट ट्रेसिंग

City: Dhanbad | Date: 05/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने धनबाद नगर निगम के वार्ड 27 के शांति नगर गली नं 2, किड्स गार्डन स्कूल के पास कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। अंचल कार्यालय धनबाद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद श्री उदय रजक के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है तथा कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है।

कंटेनमेंट जोन : पूरब में नवल किशोर प्रसाद सिंह के घर तक, पश्चिम में गली सड़क तथा रविंद्र नाथ श्रीवास्तव के घर तक, उत्तर में बंगाली भोला के घर तक तथा स्वर्गीय छोटन यादव निवास, दक्षिण में नवल किशोर प्रसाद सिंह के घर तक।

बफर जोन : पूरब में विनोद नगर तथा शमशान रोड, पश्चिम में हटिया रोड, उत्तर में तेलीपाड़ा रोड, दक्षिण में प्रोफेसर कॉलोनी रोड।

आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री आलोक विश्वकर्मा 9431390974, मोहम्मद अनीश 9122396877, श्री देश राज यादव 9431135840, श्री महेश कुमार भगत 8240379310, श्री रवि कुमार 9934558890 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

कंट्रोल रूम

श्री प्रशांत कुमार लायक, 8340130013, अंचल अधिकारी धनबाद। श्री तपन कुमार तिवारी, श्री अजय कुमार 8340723823, श्री दयानंद प्रसाद 7979835712, श्री भागवत प्रसाद 9204310070 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24x 7 उपलब्ध रहेंगे।

कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद श्री उदय रजक के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026