कतरास भाजपा कार्यालय में पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती मनाया गया

City: Dhanbad | Date: 06/07/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज दिनांक 6 जुलाई 2020 दिन सोमवार को जनसंघ भारतीय जनता पार्टी कतरास कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता कतरास मंडल अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने किया सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनसंघ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कश्मीर में दो सविधान दो विधान दो प्रधान एवं धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाया। उसको भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 निरस्त कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दिए ।मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वक्ता कंचन चौरसिया, अमित भगत, प्रिंस शर्मा, मनोज लाल, बमबम शर्मा, बबलू मिश्रा, रघुनाथ हजारी, रविंदर विजन. बबलू बर्मन, रीना पांडे, मुकेश झा, भागीरथ महतो आदि मौजूद थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026