धनबाद प्रेस क्लब, आरपीएफ कोरेंटिन सेंटर को किया गया सैनिटाइज,वार्डों में चलाया गया सफाई अभियान

City: Dhanbad | Date: 07/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर 15 जुलाई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न वार्डों में धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनिश, सिंदरी में सुश्री मिना मिंज, झरिया में श्री कुनाल कुमार सिंह, कतरास में श्री प्रेम प्रकाश, छाताटांड में श्री रितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत आरपीएफ कोरेंटिन सेंटर और प्रेस क्लब को सैनिटाइज किया गया। साथ ही मनईटांड छठ तालब के पास, जयप्रकाश नगर, हाउसिंग कॉलोनी, निलांचल कॉलोनी, हीरापुर बाजार, न्यू बिशुनपुर, विकास नगर, पुलिस लाइन, रेल एसपी बैरक, नुनूडीह, डंगाल धौड़ा, सुदामडीह, कांड्रा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। कई वार्ड में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय की भी साफ-सफाई की गई।

 

कतरास अंचल के वार्ड संख्या एक से लेकर 8 तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें लोयाबाद 7 नंबर, लाला टोला से टीबी अस्पताल तक, माडा कॉलोनी, बांकुड़ा गली सहित विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई की गई।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025