धनबाद के दस, झरिया एवं पुटकी के तीन-तीन तथा बलियापुर के एक कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

City: Dhanbad | Date: 09/07/2020 SAMAY NEWS 24 DESK
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने धनबाद के दस, झरिया एवं पुटकी के तीन-तीन तथा बलियापुर के एक कंटेनमेंट जोन में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए पदाधिकाारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वार्ड 29 के दुहाटांड गली नंबर 1, शिव शक्ति नगर, मनईटांड बस्ती, झारखंड ऑफिस रोड एवं बच्चा जेल रोड, दुहाटांड, वार्ड 30 के पूजा मार्केट बिल्डिंग, मनईटांड पानी टंकी के पास बने कंटेनमेंट जोन में अंचल अधिकारी धनबाद श्री प्रशांत कुमार लायक के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। धनसर थाना में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए अरुण कुमार दास, आलोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अनीश, देशराज यादव, महेश चंद्र भगत एवं रवि कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

वार्ड 26 के जेसी मल्लिक रोड, मिरर मीडिया बिल्डिंग तथा प्रोफेसर कॉलोनी, गली नं 6, काली मंदिर, वार्ड 27 के सर्वोदय नगर, जागृति मंदिर के पास, वार्ड 25 के प्रेमचंद नगर, वार्ड 28 के पुलिस लाइन कैंपस, वार्ड 21 के सीडी सिंह कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अधिकारी धनबाद श्री उदय रजक के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। अंचल कार्यालय धनबाद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री अरुण कुमार दास, श्री आलोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अनीश, श्री देशराज यादव, श्री महेश चंद्र भगत एवं श्री रवि कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

झरिया वार्ड 36 के नई दुनिया एवं फतेहपुर गली कंटेनमेंट जोन में अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। नंदवाना धर्मशाला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री अरुण कुमार दास, श्री सुनिल कुमार, श्री अमित खालको, श्री कुनाल कुमार, चिंटु कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

वार्ड 35 के ऐना कोठी, भगतडीह कंटेनमेंट जोन में अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। मिडिल स्कूल, परसाटांड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री अरुण कुमार दास, श्री सुनिल कुमार, श्री अमित खालको, श्री नरेश सिंह चौहान कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुटकी अंचल के सियालगुदरी तथा केंदुआ कंटेनमेंट जोन में अंचल अधिकारी पुटकी श्री सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। सियालगुदरी के लिए पानी टंकी के पास, सियालगुदरी में तथा केंदुआ के लिए पेट्रोल पंप के पास, करकेंद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री सुबोध कुमार, श्री आलोक विश्वकर्मा, श्री देशराज यादव, श्री देवेन्द्र नाथ महतो, श्री रितेश कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुटकी अंचल के सिजुआ कंटेनमेंट जोन में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री बंधु कच्छप के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। टाटा सामुदायिक केंद्र, सिजुआ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री सुबोध कुमार, श्री आलोक विश्वकर्मा, श्री देशराज यादव, श्री देवेन्द्र नाथ महतो, श्री रितेश कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

बलियापुर प्रखंड के आमटाल कंटेनमेंट जोन में अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। ब्लॉक ऑफिस बलियापुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए श्री राम स्वरूप पासवान, डॉ सरबजीत सिंह, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री जेपी सिंह, डॉ इमरान अंसारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025