मधु श्री क्लीनिक रोड, अमन एनक्लेव, राजशिला अपार्टमेंट चार कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

City: Dhanbad | Date: 12/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

मधु श्री क्लीनिक रोड, अमन एनक्लेव, राजशिला अपार्टमेंट कंटेनमेंट जोन : सीओ ऑफिस धनबाद से कार्य करेगा कंट्रोल रूम, बीडीओ धनबाद के नेतृत्व में की जाएगी कांटेक्ट ट्रेसिंग उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्तियों के मिलने के बाद चार कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। कंटेनमेंट जोन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

वार्ड 22 के अमन एनक्लेव, नियर नेताजी सुभाष नगर, लोहार कुल्ली तथा मधुश्री क्लिनिक रोड, लोहार कुल्ही एवं वार्ड 28 के राज शीला अपार्टमेंट, नियोजनालय कार्यालय के पास कंटेनमेंट जोन में प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद, श्री उदय कुमार रजक के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी।

अंचल अधिकारी धनबाद, श्री प्रशांत कुमार लायक, 8340130013, के प्रभार में अंचल कार्यालय धनबाद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री आलोक विश्वकर्मा 9431390974, मोहम्मद अनीश 9122396877, श्री देश राज यादव 9431135840, श्री महेश कुमार भगत 8240379310, श्री रवि कुमार 9934558890 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

वार्ड 14 के मिल्लत कॉलोनी रोड, मिल्लत हाई स्कूल के पास कंटेनमेंट जोन में उप नगर आयुक्त श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। श्री देव शंकर प्रसाद, 8002284277, के प्रभार में बैंक मोड़ थाना में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री आलोक विश्वकर्मा 9431390974, मोहम्मद अनीश 9122396877, श्री देश राज यादव 9431135840, श्री सिता राम बैठा 7717757642, श्री संतोष कुमार 9955843062 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025