सुसाइड नोट में खून से I LOVE YOU लिख कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

City: Dhanbad | Date: 13/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट   

धनबाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर डीसी कॉलोनी के रहने वाले 25वर्षीय सत्य प्रकाश पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का यह मामला प्रतित हो रहा रहा है. सत्यप्रकाश पांडेय का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है. पड़ोस के रहने वाले ज्योतिष नाम का युवक डयूटी जाने के लिए घर से निकला. सत्यप्रकाश के घर की खिड़की का एक पल्ला खुला हुआ था. इसमें से ज्योतिष को लटकता हुआ दूर से दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर मालूम हुआ कि सत्यप्रकाश फांसी के फंदे से झूल रहा है. ज्योतिष के द्वारा मामले की सूचना पूर्व पार्षद जय कुमार को दी गई.

पुलिस को सूचना देने के बाद जय मौके पर पहुंचे. थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घर का दरवाजा बंद था. बरामदे और जिस कमरे में सत्यप्रकाश ने फांसी लगाई थी. पुलिस ने एक युवक को दीवार फांदकर घुसने को कहा. युवक ने घर में घुसने के बाद दरवाजा खोला, फिर पुलिस और अन्य लोग अंदर गए. फांसी के फंदे से उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी मौके से बरामद किया है. जिसमें खून से पहले आई लव यू लिखा हुआ है. उसके बाद रेड पेन से एक लड़की से प्यार की पूरी दासतां लिखी हुई है. उसने लिखा है कि अब वह अपना सिम तोड़कर फेंक रहा है.सुसाइड नोट एकतरफा प्यार में आत्महत्या की कहानी कह रहा है. पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका है. पूर्व पार्षद जय कुमार ने बताया कि मृतक अकेले रहता था. पूरा परिवार सासाराम में रहता है. मृतक के पिता वशिष्ठ पांडेय सेल कंपनी में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा कि मृत युवक मोहल्ले की किसी लड़की से प्यार करता था. लड़की उसके इस प्यार को इनकार कर रही थी. मृत युवक नशे का आदि था. हमेशा वह कई तरह की नशीली चीजों का सेवन किया करता था. जिस कारण वह हमेशा नशे में धुत रहता था. कुछ दिनों पहले एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ा भी गया था. इन्ही कारणों से लड़की उसके प्यार को स्वीकार कर नहीं कर रही थी.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025