धनबाद ओज़ोन एक्जोटिका अपार्टमेंट में सीओ धनबाद के नेतृत्व में की जाएगी कांटेक्ट ट्रेसिंग, एसडीएम ने जारी किया कर्फ्यू लगाने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 13/07/2020
1195

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने वार्ड 32, ओज़ोन एक्जोटिका अपार्टमेंट, बैंक मोड़ में कोरोनावयरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। कंटेनमेंट जोन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन : पूरब में पंडित जी का मकान, पश्चिम में रामू अग्रवाल का मकान तथा रोड, उत्तर श्रीराम प्लाजा, दक्षिण में मुकुल ठक्कर का मकान।

बफर जोन : पूरब में बंद रेलवे लाइन, पश्चिम में झरिया रोड, बैंक मोड़, उत्तर में तिवारी गली, दक्षिण में स्काईलार्क होटल उत्तर गली।

अंचल अधिकारी धनबाद श्री प्रशांत कुमार लायक के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी।

आवश्यकवस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास, श्री आलोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अनिश, श्री देशराज यादव, श्री महेश चंद्र भगत, श्री रवि कुमार को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

श्री देव शंकर प्रसाद के प्रभार में बैंक मोड़ थाना से कंट्रोल रूम कार्य करेगा।

अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने कंटेनमेंट जोन में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025