धनबाद जिला महिला राजद ने बासुदेवपुर ओसीपी में हैवी ब्लास्टिंग एवं नियम विरुद्ध उत्खनन कार्य के खिलाफ किया चक्का जाम

City: Dhanbad | Date: 13/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

केंदुआ- थनबाद जिला महिला राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष अनवरी खातून के नेतृत्व में 10सूत्री  मांग  को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सिजुआ क्षेत्र बासुदेवपुर ओसीपी में डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के डीजीएमएस के नियमों को ताक पर रखकर हैवी ब्लास्टिंग एवं नियम विरुद्ध उत्खनन कार्य के खिलाफ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार को 5घंटे चक्का जाम की गई। डेको आउटसोर्सिंग कंपनी  द्वारा  16जुलाई  एवं प्रबंधन द्वारा  5अगस्त  को वार्ता की तिथि निर्धारित करने  तथा बासुदेवपुर परियोजना पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह,डेको के अजय कुमार दुबे राकेश कुमार सिन्हा एवं थाना प्रभारी विनोद उरांव के आग्रह  पर आंदोलनकारी सहमत हुए।

महिला राजद अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा कि संतोषजनक वार्ता नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा

मौके पर  महिला राजद के जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा कि कंपनी के असंवैधानिक कार्य से बस्ती के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। 10सूत्री मांगों को लेकर कई बार कंपनी से पत्राचार की गई ,परंतु कंपनी कुंभकरणी निद्रा में सो रही है। उन्होंने कहा कि विगत मांह 14नंबर सिम मे हैवी ब्लास्टिंग से चार नंबर गांव में भारी मात्रा में पत्थर की बरसात हुई, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए कई महिला पुरुष बच्चे घायल हो गए घायलों के उपचार पीएमसीएच धनबाद में कराई गई। कंपनी भविष्य में ऐसा न करने की बात का पुनःहैवी ब्लास्टिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला रही है,लोग डरे सहमे हुए हैं। और दहशत के साए में जी रहे हैं। जान माल की क्षति हो रही है। प्रदूषण चरम पर है, कंपनी तानाशाह रवैया अपना रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हैवी ब्लास्टिंग, प्रदूषण पर रोक लगाने सहित 10सूत्री मांग पत्र उपायुक्त महाप्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

आंदोलनकारियों में  गुलाम समदानी शबनम परवीन भोलू  अंसारी   अजमेरी खातून  जहाना बीबी  सोनी खातून वाहिद अंसारी  नाजनी खातून कमरू निशा के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026