समाहरणालय के 10 किलोमीटर की परिधि में 1,55,494 लोगों ने किया है आरोग्य सेतु एप डाउनलोड

City: Dhanbad | Date: 14/07/2020
1263

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो धनबाद

वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलाव के रोकथाम तथा लोगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु एप को समाहरणालय के 10 किलोमीटर की परिधि में एक लाख 55 हजार 494 लोगों ने अपने एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड किया है।

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने 21 मई को जिले के लोगों से अपील की थी कि वे अपने एंड्राइड मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें तथा उसपर हमेशा निगरानी रखें। एप को डाउनलोड करने के बाद सेल्फ एससमेंट द्वारा सही जानकारी उपलब्ध कराए। हमेशा मोबाइल के ब्लूटूथ, जीपीएस तथा डाटा को ऑन रखें। आरोग्य सेतु एप में कोविड-19 से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है। लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए इस एप को अवश्य डाउनलोड करना चाहिए।

21 मई को समाहरणालय के 10 किलोमीटर की परिधि में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या 1,23,696 थी। मंगलवार 14 जुलाई तक इसमें 31,798 की वृद्धि हुई। इसी के साथ जिले में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने वालों की संख्या 1,55,494 हो गई है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026