ओज़ोन एक्जोटिका, शिव सुबला और शारदा अपार्टमेंट, रानी बाजार, धीरेन्द्र पुरम कंटेनमेंट जोन को किया सैनिटाइज

City: Dhanbad | Date: 14/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24  ब्यूरो 

धनबाद स्वच्छता पखवाड़ा वार्डों में चलाया गया सफाई अभियान, ब्लिचिंग पावडर, किटनाशक स्प्रे का किया छिड़काव

 

 

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर 15 जुलाई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत आज विभिन्न वार्डों में धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनिश, सिंदरी में सुश्री मिना मिंज, झरिया में श्री कुनाल कुमार सिंह, कतरास में श्री प्रेम प्रकाश, छाताटांड में श्री रितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

साथ ही ओज़ोन एक्जोटिका, शिव सुबला अपार्टमेंट, शारदा अपार्टमेंट, धीरेन्द्र पुरम तथा कतरास रानी बाजार कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया गया।

अभियान में वार्ड 20 के बिशुनपुर टीचर कॉलोनी, वार्ड 25 के दुर्गा मंदिर रोड, वार्ड 23 के लक्ष्मी भवन, घुरनी जोड़िया, विनोद नगर, त्रिमूर्ति मंदिर सहित अन्य वार्डों में सफाई के बाद नालियों में ब्लीचिंग पाउडर एवं किटनाशक स्प्रे का छिड़काव किया गया।

रानी बाजार कतरास को किया सैनिटाइज

 

नगर निगम के करोना योद्धाओं द्वारा कतरास वार्ड 3 के रानी बाजार में जहां करोना संदिग्ध मिला है, उनके घर को सैनिटाइज करवाया गया। इस कार्य में सहायक प्रशासक, धनबाद नगर निगम कतरास अंचल, पप्पू कुमार, स्वच्छता निरीक्षक बैद्यनाथ, स्वच्छता पर्यवेक्षक लाल कमल महतो तथा करोना योद्धा पप्पू हाड़ी, शिबू हाड़ी, गणेश कुमार मौजूद थे।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025