धनबाद के बाघमारा में मुखिया पति निकला कोरोना पॉजिटिव

City: Dhanbad | Date: 15/07/2020
1283

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कोयलांचल में इन दिनों लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बाघमारा कोयलांचल के कतरास में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामले से लोग उभर भी नही पाये थे कि प्रखण्ड मुख्यालय से महज 2 से 3 किलोमीटर दूर के पंचायत माटिगढा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की बात सामने आ गई। माटिगढा मुखिया पति का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। मुखिया पति के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम माटिगढा पहुची। 108 एम्बुलेंस से मंगलवार देर शाम माटिगढा पहुच अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि मुखिया पति बिहार के ओरंगाबाद किसी शादी समाहरोह में शामिल होने गए थे। शादी समाहरोह से वापस आने के बाद बीमार हो गए थे। धनबाद में ही किसी निजी लेब में अपना जांच करवाया था। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम जो सूचना दिया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग सूचना मिलने के बाद माटिगढा पहुच अपने साथ ले गई। वही माटिगढा में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद से क्षेत्र के लोग भयभीत है। आचनक माटिगढा में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने से पंचायत के लोग दहशत में है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026