प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त करेंगे जनता दरबार में आने वालों से मुलाकात,मुलाकाती को मास्क पहनना एवं शारीरिक दूरी का करना होगा पालन

City: Dhanbad | Date: 18/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह जनता दरबार में आने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे। उपायुक्त से मिलने वालों को मास्क पहनना एवं शारीरिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन करना अनिवार्य होगा।इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनता दरबार में आने वाले आगंतुकों के लिए मास्को पहनना एवं शारीरिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को दिन के 12:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक लोगों से मुलाकात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन किया जाएगा।

 

ऑनलाइन निष्पादन के लिए तैयार होगा पोर्टल

 

उन्होंने बताया कि जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि वे जन शिकायत आवेदन पत्रों के पर्यवेक्षण एवं उसके ऑनलाइन निष्पादन के लिए एक प्रभावी पोर्टल तैयार करेंगे। जिससे वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आम जनता द्वारा समर्पित आवेदन पत्र का त्वरित निष्पादन करते हुए उन्हें भी अवगत कराया जा सके।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026