धनबाद के केंदुआडीह हनुमान मंदिर में चोरों ने बीती रात दानपेटी को तोड़कर रुपये चुराये, लोगों में आक्रोश

City: Dhanbad | Date: 18/07/2020
1195

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबादः इन दिनों कोयलांचल में चोर सक्रिय हो गए हैं. हाल यह है कि आम लोगों को तो छोड़ें, भगवान के घर यानी मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. बीती रात चोरों ने केंदुआडीह हनुमान मंदिर की दान पेटी को निशाना बना डाला. चोर दान पेटी तोड़कर उसमें पड़े रुपये उठा ले गए. इससे लोगों में आक्रोश है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है.

मामला केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआडीह हनुमान मंदिर का है. मंदिर में एक दान पेटी लगी हुई है, जिसमें मंदिर आने वाले श्रद्धालु दान के रूप में रुपये डालते हैं. मंदिर कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि शनिवार सुबह दान पेटी का शीशा टूटा मिला. दान पेटी मे रखे दान के रुपये गायब थे. कमेटी के अनुसार दान पेटी में करीब 7 से 8 हजार रुपये रहे होंगे.

मंदिर की दान पेटी तोड़ी

सुबह मामले की जानकारी होने पर कमेटी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस बाबत पूछताछ की है. इधर मंदिर कमेटी ने इलाके की पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा किया है. कमेटी का कहना है कि पुलिस की गश्ती दल इस रूट पर नहीं आती है. इसी कारण यह घटना घटी है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025