धनबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित मिलने के बाद वार्ड 28 में तीन सहित बनाए गए पांच कंटेनमेंट जोन

City: Dhanbad | Date: 18/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

यहां बना कंटेनमेंट जोन

वार्ड 28, एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी कंटेनमेंट जोन : उत्तर में धैया से आईएसएम गेट रोड, दक्षिण में एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी रोड, पूरब में दिलीप सिंह तथा मंटू सिंह का घर, पश्चिम में डॉ पी के सिंह का घर तथा परती जमीन।

वार्ड 28, पुलिस लाइन कंटेनमेंट जोन : उत्तर में रास्ता तथा पुलिस लाइन ग्राउंड, दक्षिण में पुलिस लाइन बाउंड्री, पूरब में जर्जर आवास, पश्चिम में रणधीर वर्मा बैरक।

वार्ड 28, पंडित क्लीनिक रोड, हाउसिंग कॉलोनी कंटेनमेंट जोन : उत्तर में रास्ता तथा अंबेडकर क्लब, दक्षिण में सीताराम सिंह का घर, पूरब में रविंद्र सिंह का मार्केट, पश्चिम में धनबाद विकास विद्यालय।

वार्ड 24, सरायढेला, आरएसपी लर्निंग फाउंडेशन भवन, नियर पंच मंदिर रोड, नूतनडीह कंटेनमेंट जोन : उत्तर में इंद्रदेव का खटाल, दक्षिण में रास्ता तथा परती जमीन, पूरब में सिंह निवास तथा तिवारी जी का घर, पश्चिम में गीतांजलि तथा यूएन झा का घर।

वार्ड 20, सांई पालिका अपार्टमेंट, झारूडीह, नियर हनुमान मंदिर कंटेनमेंट जोन : उत्तर में राज भवन, दक्षिण में झारूडीह मेन रोड, पूरब में राज भवन रोड, पश्चिम में दीनू गोप का घर।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025