धनबाद में कोरोना से मरे मरीजों की अंत्येष्ठि के लिए जमीन चिन्हित करने का लोगों ने जमकर विरोध किया, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

City: Dhanbad | Date: 19/07/2020
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के बलियापुर प्रखंड में कोरोना संक्रमण से मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए जमीन चिन्हित की गई. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. लोगों में प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ काफी नाराजगी है. जिले में कोरोना को लेकर लोगों में काफी खौफ है. इसी खौफ का नजारा बलियापुर प्रखंड में देखने को मिला. जहां कोरोना से मरे मरीजों की अंत्येष्ठि के लिए जमीन चिन्हित करने का लोगों ने जमकर विरोध किया. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

देखे पूरा खबर दर असल कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसकी अंत्योष्टि करने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने स्थल चिह्नित किया. बलियापुर प्रखंड के आमझर में जमीन चिन्हित कर उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने युद्ध स्तर पर साफ सफाई करने और उसकी घेराबंदी करने के निर्देश भी दिए. उपायुक्त के निर्देश के बाद वहां की जेसीबी लगाकर साफ-सफाई की गई. स्थानीय लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो स्थल पहुंच जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

लोगों का कहना है कि यह जमीन रैयतों की है. इस जमीन पर जिला प्रशासन कैसे सरकारी कार्य कर सकते हैं. इसके साथ ही आसपास घनी आबादी है. 150 से 200 मीटर की दूरी पर सरकारी स्कूल है. जहां बच्चों की पढ़ाई होती है. किसानों के खेत भी आसपास ही हैं. लोग खेती करने लिए दिनभर लगे रहते हैं. यदि यहां संक्रमित मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया तो कई लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. लोगों ने कहा कि सरकार पहले हमारा अंतिम संस्कार कर दे, फिर यहां उन्हें जो करना है वह कर सकते हैं.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026