झामुमो विधायक के स्वास्थ्य में सुधार, रिपीट टेस्ट निगेटिव तो मिलेगी टीएमएच से छुट्टी

City: Dhanbad | Date: 20/07/2020
1265

समय  न्यूज़ 24 डेस्क

टीएमएच के डॉक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। मंगलवार को उनका रिपीट टेस्ट कराया जाएगा। बुधवार को उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

धनबाद झारखंड में सत्ताधारी झामुमो के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की स्थिति अब पहले से बेहतर है। उनका दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल (TMC) से डिस्चार्ज किया जाएगा। सोमवार को धनबाद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीएमएच में फोन पर विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। टीएमएच की तरफ से बताया गया कि विधायक के स्वास्थ्य में सुधार है। चिंता की कोई बात नहीं है।

सांस लेने में तकलीफ के बाद धनबाद से टीएमएच किया गया था रेफर

कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व मंत्री टुंडी के विधायक महतो को धनबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान विधायक का बुखार नहीं उतर रहा था। विधायक ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। इसके बाद टीएमएच में रेफर किया गया। इस बीच अफवाह उड़ी की विधायको क वेंटीलेटर पर रखा गया। इससे उनके समर्थक चिंतित हो गए थे

रिपीट टेस्ट रिपोर्ट का चिकित्सकों को इंतजार

जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती श्री महतो के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी ली। टाटा के डॉक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। मंगलवार को उनका रिपीट टेस्ट कराया जाएगा। बुधवार को उनकी रिपोर्ट आ जाएगी। हालांकि इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है। रिपोर्ट अगर कोरोना निगेटिव रहा तो विधायक को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026