धनबाद में स्वेच्छा से काम करने वाली माइक्रोबायोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर को पारिश्रमिक देने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 22/07/2020
1191

समय न्यूज़ 24

कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में एक और जहां लोग कोरोनावायरस के नाम से कांप जाते हैं वहीं  दूसरी ओर इस विपरित परिस्थिति में कोरोना वायरस से सीधा संपर्क में आने वाली माइक्रोबायोलॉजिस्ट सुश्री रीतिका ठाकुर स्वेच्छा से पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अप्रैल माह से बिना पारिश्रमिक लिए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देती आ रही है।

सुश्री रीतिका ठाकुर के सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह ने पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार तथा एचओडी, माइक्रोबायोलॉजी डॉ बी.के. सिंह को सुश्री रीतिक ठाकुर को अप्रैल 2020 से लेकर सितंबर 2020 तक का पारिश्रमिक देने के लिए राशि का निर्धारण करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने 23 जुलाई की संध्या 5:00 तक राशि का निर्धारण करने और जिला प्रशासन से राशि मिलने के बाद उस राशि को अविलंब 2 दिनों के अंदर सुश्री रीतिका ठाकुर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025