धनबाद एसडीएम और फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की बैठक में लिया गया निर्णय,सुबह 9 से शाम 5 तक खुलेगी दुकान

City: Dhanbad | Date: 22/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24

मिल्क बूथ, मेडिसिन दुकान रहेगी इससे बाहर

कोरोनावयरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए तथा बाजारों में लोगों की अनावश्यक भीड़ को रोकने के उद्देश्य से आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम तथा फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ एक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार, 23 जुलाई 2020 से अगले आदेश तक, जिले की सभी दुकानें सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक ही खुलेगी। मिल्क बूथ और दवा दुकानें इस समय सीमा से बाहर रहेंगी।

 

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया संध्या 5 बजे के बाद दुकाने खुली नहीं रहनी चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन शाम को 5 बजे के बाद सम्बंधित थाना क्षेत्र में थानेदार के साथ भ्रमण करेंगे।

साथ ही कहा कि लॉकडाउन के प्रावधानों के तहत दुकान में मिनिमम कर्मचारी, ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग समेत मास्क, ग्लव्स एवं तमाम नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी और दुकान को सील किया जाएगा। यदि फुटपाथ दुकानें भी 5 बजे के बाद खुली पाई जाती है तो इस दिशा में जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। वैसे दुकानदार जो चेंबर के सदस्य नहीं है और बैठक में लिए गए निर्णय की अवेहलना करते है तो वैसे दुकानों की जांच की जाएगी।

बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित क्षेत्र के चेंबर के अध्यक्ष, सचिव वोलेंटियर के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कराने का काम करें कि उनके क्षेत्र में शाम 5 बजे के बाद दुकानें खुली नही रहे। इस दिशा में जिला प्रशासन को सहयोग करने वाले चेंबर को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।

चेंबर प्रतिनिधियों की ओर से मिली शिकायतों को भी एसडीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन के समय प्रशासन ने जो स्थल चिन्हित किया है सब्जी मंडी वापस उन्हीं स्थानों पर शिप्ट की जाएंगी।

बैठक में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष शिवाशीष पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बैंक मोड़, पुराना बाजार, मटकुरिया, लोयाबाद, पुटकी, झरिया, लुबी सर्कुलर, रांगाटांड, धनबाद डिस्ट्रिक्ट डीलर एसोसिएशन, धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ, धनबाद चेंबर पार्क मार्केट, स्टेशन रोड चेंबर, हीरापुर हटिया चेंबर, धैया चेंबर सहित अन्य चेंबर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025