धनबाद उपायुक्त ने किया आईडीएसपी का निरीक्षण लगाए गए 5 कंप्यूटर,ऑनलाइन होगी स्वाब कलेक्शन से लेकर रिपोर्ट आने तक की प्रक्रिया

City: Dhanbad | Date: 22/07/2020 Admin
1264

समय न्यूज़ 24

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए विचार विमर्श किया।

 

उपायुक्त के निर्देश पर आईडीएसपी में ऑपरेटर के साथ पांच कंप्यूटर लगाए गए। स्वाब कलेक्शन से लेकर उसकी रिपोर्ट को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, पावर बैकअप की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही वहां पदस्थापित सभी लोगों की जवाबदेही तय की गई। व्यवस्था सुदृढ़ हो जाने के बाद स्वाब कलेक्शन से लेकर उसकी रिपोर्ट आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। राज्य तथा अन्य संबंधित वेबसाइट पर भी रिपोर्ट शीघ्र अपलोड हो जाएगी।

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, आईडीएसपी के नोडल पदाधिकारी डॉ एस एम जफरुल्लाह, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ ऋतु राज अग्रवाल, डाटा मैनेजर मोहम्मद इखलाक, रवीश चंद्र सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026