कोरोना संक्रमित को डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं करने पर उपायुक्त ने मांगा जालान अस्पताल से स्पष्टीकरण

City: Dhanbad | Date: 22/07/2020
1267

समय न्यूज़ 24

कोरोना संक्रमित मरीज को डायलिसिस उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने से इंकार करने पर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशलटी अस्पताल के निदेशक से स्वयं उपस्थित होकर 24घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि 20जुलाई को अशर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड, एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा प्रगति मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005की धारा 65के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के डायलिसिस उपचार करने के लिए दो-दो बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया है। परंतु एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज का डायलिसिस उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने से इंकार किया था।

यह कृत्य आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005में निहित दंड एवं उल्लंघन की धारा 51तथा धारा 58के कानूनी दायरे में आती है।

उन्होंने कहा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में संस्थान द्वारा यह कार्य उदासीनता एवं अकर्मण्यता का परिचायक है। इसलिए 24घंटे के अंदर जालान अस्पताल के निदेशक से स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005की धारा 51एवं 58के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026