धनबाद जनता दरबार में सभी विभागीय कार्यालय प्रधान को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1265

समय न्यूज़ 24

प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए उपायुुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने सभी विभागीय कार्यालय प्रधान को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, चिकित्सा सहायता अनुदान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि संबंधी सहित अन्य मामलों की शिकायतें लेकर लोग उनसे मिलने आते हैं। लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों को मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। यदि किसी अपरिहार्य कारणवश विभागीय कार्यालय प्रधान को मुख्यालय छोड़ना आवश्यक हो तो वे इसकी पूर्व अनुमति के बाद ही मुख्यालय से बाहर जाएंगे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026