कनकनी हिलटॉप आउटसोर्सिंग केंप कार्यालय में हुए बमबाजी मामले में एसएसपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का लिया जायजा

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24

कतरास जोगता थाना क्षेत्र के कनकनी हिलटॉप आउटसोर्सिंग केंप कार्यालय में बने चालको के अस्थाई आवासो में बीती रात हुई बमबाजी मामले में धनबाद एसएसपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी जोगता पंहुचे। अधिकारियों ने केंप कार्यालय में घटनास्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद चालक व कर्मियों से पुछताछ की गई। जिस जगह से बम बरामद हुई उस जगह का अवलोकन किया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जोगता, लोयाबाद व तेतुलमारी थाना क्षेत्र के कई लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ किया। जोगता एवं तेतुलमारी थाना क्षेत्र के दागी लोगो की फाईले खंगाली गई।

जोगता थाना अंतर्गत कनकनी हिलटॉप आउटसोर्सिंग कार्यालय के समीप बुधवार की रात बमबारी मामले में आज  जोगता में धनबाद एसएसपी अखिलेश बी वॉरियार पहुँचे।सीटी एसपी आर राजकुमार और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार  इस दौरान उपस्थित रहे। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।जिनके शुभचिंतकों का हुजूम भी थाने पर मंडराते दिखे।

वहीँ मीडिया से बातचीत में एसएसपी के कहा कि बमबारी घटना में तकनीकी अनुसन्धान के माध्यम से काफी हद तक जानकरी मिल पाई है और आनेवाले दिनों में जल्द ही घटना।के सभी बिन्दुओ पर खुलासा हो जाएगा।साथ ही इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं पर भी जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहीँ इलाके में आपराधिक किस्म के लोगों को भी इतिहास की समीक्षा की जारी रही है ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025