पासी समाज ने कहा,की पुलिस की लापरवाही की वजह से मृतक रोहित ने लगाया मौत को गले समाज के लोगों ने मिलकर की आर्थिक मदद

City: Dhanbad | Date: 24/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24

झरिया भगतडीह: पासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक रोहित पासी के घर पहुंचा। समाज के लोगों ने मृतक की पत्नी से हर संभव मदद का आश्वासन दिया व आर्थिक मदद भी की। समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है। अगर पुलिस लापरवाही नहीं बरती तो आज रोहित जिंदा होता। पासी समाज के लोगों ने कहा की पुलिस अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो पूरा समाज एकजुट होकर आंदोलन को करेगा। इधर समाज के लोगों को देखकर मृतक की पत्नी और पूरा परिवार भावुक हो गया। मृतक की पत्नी व बच्ची समाज के लोगों से रो रो कर कह रही थी कि, बच्ची अब घर से बाहर निकलने से डरती है। धनबाद जिला पासी समाज के संगठन सचिव राकेश चौधरी ने कहा कि पुलिस अविलम्ब कार्रवाई करें अन्यथा समाज पूरे जिले में आंदोलन के, लिए, बाध्य होगा। उन्होंने कहा, कि ऐसे घृणित कार्य करने वाले को प्रशासन ही नहीं समाज भी बहिष्कार करे। साथ ही कहा कि अगर पुलिस थोड़ी तत्परता दिखाती तो आज रोहित की जान बच जाती। इस दौरान पासी समाज के जिला अध्यक्ष डाॅक्टर आर एन चौधरी, राकेश चौधरी, गणेश भारती, भगवान चौधरी मौजूद थे।

फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपियों को मिलनी चाहिए सजा- बप्पी बाउरी

भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक रोहित पासी के परिवार व उनकी पत्नी से मिले। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने मृतक की पत्नी को धाडस बंधाया। साथ ही भविष्य में बच्चे को मदद करने का आश्वासन भी दिया। जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने झरिया सीओ राजेश कुमार से बात की और बच्ची की शिक्षा एवं परिवार के भरण पोषण के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग किया। हालांकि सीओ राजेश कुमार ने कहा कि तत्काल बच्ची के परिवार को 20 हजार रूपये दिए जाएंगे। आगे बच्ची को हरसंभव मदद किया जाएगा। भाजयुमो ने जिला प्रशासन ने मांग किया है कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा मिलनी चाहिए ताकि मृतक को जल्द इंसाफ मिल सके। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, गोपाल ठाकुर, रोहित भुइंया, विनय सिंह, सोहन बाउरी, सूजीत पासवान, गणेश भुइंया, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025