धनबाद:नगर निगम के सिटी मैनेजर और JE के बीच कुर्सी को लेकर विवाद,धक्का-मुक्की, दोनों के समर्थक आमने-सामने

City: Dhanbad | Date: 30/07/2020
1191

समय न्यूज़ 24 

धनबाद: नगर निगम के सिटी मैनेजर शब्बीर और जेई विकास कुमार के बीच कुर्सी को लेकर हुए तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि निगम कार्यालय में दोनों के समर्थक और वासेपुर के लोगों का जमावड़ा लग गया. दोनों ओर से एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी जाने लगी. हंगामा बढ़ता देख उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह अपने चैंबर से बाहर आए और प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ.

जानकारी के अनुसार चैंबर में उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह से जेई विकास कुमार सिंह की बातचीत चल रही थी. इस दौरान सिटी मैनेजर शब्बीर कुछ लोगों के साथ उप नगर आयुक्त के पास पहुंच गए. शब्बीर ने जेई विकास को कुर्सी से हटने के लिए सिर हिलाकर इशारा किया, साथ ही शब्बीर ने कहा कि सीनियर को देखकर कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. इस पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद धक्का मुक्की होने लगी.

चैंबर से निकलने के बाद फोन कर शब्बीर ने वासेपुर से कुछ लोगों को कार्यालय बुला लिया. जेई विकास ने भी अपने समर्थकों को फोन कर मामले की जानकारी दे दी. दोनों के समर्थक दो-दो गाड़ियों में सवार होकर निगम कार्यालय पहुंच गए. इसके बाद कार्यालय परिसर का माहौल गर्म हो गया. दोनो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. दोनो पक्षों के बीच तनातनी भी हुई. उप नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. वहीं उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना के होने से इंकार किया है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025