यौन शोषण मामले में बाघमारा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को झारखण्ड हाइकोर्ट से मिली जमानत

City: Dhanbad | Date: 31/07/2020
1266

समय न्यूज़ 24

राँची धनबाद ।बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को झारखण्ड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ढुल्लू महतो को जमानत दे दी है।करीब तीन महीने से जेल की सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी काट रहे ढुल्लू महतो की जमानत याचिका अदालत ने मंजूर कर ली है। ढुल्लू महतो को 25 हजार के निजी मुचलके पर झारखण्ड हाइकोर्ट के द्वारा जमानत की सुविधा दी गयी है।महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास, यौन शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप झेल रहे बाघमारा के भाजपा विधायक ढूल्लू महतो को झारखण्ड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।यौन शोषण के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद विधायक ढुल्लू महतो की याचिका पर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. पूर्व में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। हाइकोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत के सामने ढुल्लू महतो का मुकदमा लंबित था।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026