जनता दरबार में विष्णु दयाल चौहान के राशन कार्ड में जुड़ा 6 वर्षीय बच्ची एवं परिवार के अन्य सदस्यों का नाम

City: Dhanbad | Date: 31/07/2020
1192

समय न्यूज़ 24

जनता दरबार में वार्ड 8 के विष्णु दयाल चौहान भी पहुंचे। उन्होंने उनकी 6 वर्षीय पुत्री तथा परिवार के अन्य सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने की विनती की। इस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर को निर्देशित किया। श्री ठाकुर ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए परिवार के अन्य सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया। श्री विष्णु की छह वर्षीय बच्ची आग से बुरी तरह से झुलसी हुई है। पैसे का अभाव में पिता उसका इलाज भी नहीं करा पा रहे थे। अब राशन कार्ड बन जाने के बाद बच्ची का आयुष्मान भारत कार्ड भी बन जाएगा और वह किसी भी अस्पताल में बच्ची का बेहतरीन इलाज करा सकेंगे।

जनता दरबार में सिमलडीह के सतीनाथ चक्रवर्ती, मूनीडीह के अजय कुमार पासवान, सरला देवी, मोहम्मद शोएब अख्तर, गोधर के ठाकुर महतो एवं राजू महतो सहित अन्य लोगों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त को बताई।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025