जनता दरवार में उपायुक्त ने दिया आस्था बिल्डर को 3 दिन में राशि लौटाने का निर्देश, निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर की जाएगी प्राथमिकी दर्ज

City: Dhanbad | Date: 31/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24 धनबाद

शुक्रवार को उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने एपकॉन होम्स प्राइवेट लिमिटेड (आस्था बिल्डर) के श्री धीरज सिंह को वर्ष 2011में श्री पियूष कांती विश्वास से ली गई राशि को 3दिन में लौटाने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूंइफोड़ के नीलिमा विश्वास एवं सौरव विश्वास ने आवेदन देकर उपायुुक्त को बताया कि 24मई 2011को उन्होंने श्री धीरज सिंह को आस्था मनमोहन एस्टेट, सरायढेला में एक फ्लैट खरीदने के लिए ₹1500000दिए थे। बिल्डर ने 2013में फ्लैट हैंड ओवर देने का वादा किया था। जो पूरा नहीं किया।

फ्लैट देने की बारंबार विनंती करने के बाद उपरोक्त बिल्डर में 26अप्रैल 2016को उनका एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया तथा इंटरेस्ट सहित 20लाख रुपए देने का वादा किया। बिल्डर ने श्री विश्वास को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तीन चेक दिया, जिसका मूल्य 14लाख था, परंतु सभी चेक बिल्डर के खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण अस्वीकृत हो गए।

बार-बार विनंती करने के बाद बिल्डर ने मात्र एक लाख 50हजार रूपए लौटाया। साथ ही बीग बाजार के पास आस्था ट्विन टावर 'बी' में एक फ्लैट देने के लिए श्री विश्वास को राजी किया। जब श्री विश्वास ने उक्त स्थल का मुआयना किया तो पाया कि उन्हें फिर से ठगा गया है क्योंकि टावर 'बी' का कंस्ट्रक्शन चालू ही नहीं हुआ था तथा उसका फ्लोर प्लान भी सैंक्शन नहीं हुआ था।

श्री विश्वास ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि उन्होंने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी फ्लैट खरीदने में लगाई। परंतु राशि नहीं मिलने के कारण उनकी वित्तीय स्थिति बहुत ही खराब है। उपायुक्त ने उपरोक्त बिल्डर को फोन कर 3 दिन में राशि लौटाने का निर्देश दिया। राशि नहीं लौटाने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025