कोयला में वर्चस्व को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प

City: Dhanbad | Date: 01/08/2020
1265

समय न्यूज़ 24 धनबाद

शनिवार को धनबाद में एक बार फिर कोयला में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प देखने को मिली है। इस बार खूनी टकराव रघुकुल और सिंह मेंशन के समर्थकों के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि लोदना क्षेत्र के NTST परियोजना में रघुकुल समर्थक ग्रामीण और सिंह मेंशन समर्थक सतीश महतो के लोगों के बीच आज वर्चस्व को लेकर तीर-धनुष और लाठी-डंडो का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस टकराव में पत्थरबाजी से लेकर गोलियां चलने की भी बात कही जा रही है, वैसे पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नार्थ तीसरा थाना की पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल लोगों की पिटाई भी की। वहीं मौके पर पहुंचे सिंदरी एसडीपीओ अजित कुमार सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। जानकारी के अनुसार तीसरा थाना के एएसआई कुंदन कुमार वर्मा भी इस झड़प के दौरान घायल हो गए है। वहीं पुलिस ने मौके से 13 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि झड़प में घायल हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। एक जिंदा गोली भी बरामद होने की बात कही जा रही है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026