राम मंदिर निर्माण के बाद ही टूटेगा मौन व्रत, पिछले 30 वर्ष से अधिक समय से मौन व्रत में हैं सरस्वती

City: Dhanbad | Date: 05/08/2020
1191

समय न्यूज़ 24 धनबाद

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ ही जिले के भौंरा की रहने वाली 72 साल की महिला सरस्वती देवी की आंखों में चमक देखने को मिल रही है. पिछले 30 सालों से भी अधिक वह मंदिर निर्माण के लिए मौन व्रत धारण कर रखी हैं. इसके साथ ही मंदिर निर्माण को लेकर वह विभिन्न तीर्थ स्थलों में मन्नत भी मान चुकी है. अपनी मां की आवाज सुनने के लिए परिवार पिछले 30 वर्षों से लालायित हैं, लेकिन उनके परिवार में इस बात को लेकर खुशी भी है. मंदिर निर्माण साथ प्रवेश कर दर्शन करने के बाद ही सरस्वती अपना मौन व्रत तोड़ेंगी. कई बड़े समारोह घर परिवार में हुए, लेकिन अपने परिजनों से सिर्फ और सिर्फ इशारों में ही बात किया. वहीं पोते पीयूष अग्रवाल का कहना है कि बचपन से ही दादी को कुछ बोलते हुए नहीं सुना है.

तीर्थ स्थालों में ही जीवन बीत रहाबेटे हरिराम अग्रवाल का कहना है कि मां रामजन्म भूमि के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के पास अक्सर जाया करती थीं. उनकी संगति के कारण ही इनकी इच्छा प्रकट हुई. चित्रकूट में वो कल्पवास में भी रह चुकी हैं. घर पर बहुत ही कम रही हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर तीर्थ स्थालों में ही इनका जीवन बीता है. मंदिर की भूमि पूजन की खबर सुनकर वह काफी खुश हैं.

परिजनों ने उन्हें मौन व्रत तोड़ने को कहावहीं, रामजन्म मंदिर की भूमि पूजन पर बेटे और परिजनों ने उन्हें मौन व्रत तोड़ने को कहा, लेकिन उन्होंने इशारे में बताया कि मंदिर का निर्माण पूर्ण रूप से होने के बाद मंदिर के अंदर जाकर ही मौन व्रत तोड़ेंगी.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025