धनबाद कोविड अस्पताल एवं कोविड हेल्थ सेंटर पर लगेगा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन

City: Dhanbad | Date: 05/08/2020
1192

समय न्यूज़ 24 

संक्रमित मरीजों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह सदर अस्पताल, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली, बीसीसीएल अस्पताल भूली तथा निरसा पॉलिटेक्निक में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन तत्काल स्थापित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले कुछ दिनों में 500 से अधिक बेड़ों को तैयार करने की योजना बनाई है।

योजना के तहत कोविड अस्पताल एवं डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संक्रमित मरीजों को विशेषज्ञों के माध्यम से चिकित्सक सलाह उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए उपरोक्त अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड, धनबाद के महाप्रबंधक को आदेश दिया है। साथ ही हर सेंटर पर तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी जो किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि का अविलंब निराकरण कर सकेंगे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025