धनबाद में नगर निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में दिया धरना, मांगें नहीं माने जाने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी

City: Dhanbad | Date: 07/08/2020
1191

समय न्यूज़ 24 धनबाद

कोयलांचल धनबाद में इन दिनों नगर निगम के सफाई कर्मचारी काफी परेशान हैं और उनका नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है. यह आरोप आज धरने पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने खुद लगाया है. उनका कहना है कि बगैर वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दिए कार्यपालक अधिकारी लगातार शोषण करते आ रहे हैं और आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है. इसी के विरोध में आज नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अपनी 18सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए. सफाईकर्मियों का आरोप है कि अस्थाई सफाई कर्मियों को 2महीनों से वेतन नहीं दिया गया है. छुट्टी मांगे जाने पर पदाधिकारियों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है. उन्हें आज तक भविष्य निधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी काफी ज्यादा बढ़ गई है. सफाई कर्मचारी चालक और कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों के साथ यह मनमाना रवैया अपनाते हैं.

बीते दिनों पुराने नगर आयुक्त के रहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिसे हटाया गया था. नए नगर आयुक्त के आने के बाद उन्हें कुछ दिनों पहले काम पर फिर वापस रख लिया गया, जबकि उस भ्रष्टाचारी पदाधिकारी के द्वारा कई सफाईकर्मियों को जबरदस्ती हटा दिया गया था. कार्यपालक पदाधिकारी बगैर उच्च पदाधिकारियों को कोई सूचना भी यही अपनी मनमानी करने में जुटे हुए हैं. सफाईकर्मियों ने कहा कि यहां के पदाधिकारी सुपरवाइजर और कर्मचारियों को डरा धमका कर पैसे वसूली करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि 21 दिन काम करने के बाद ही होगी चार-पांच दिन की हाजिरी काट ली जाती है और क्यों काटी जाती है, इसका कारण भी नहीं बताया जाता. आज तक कर्मचारियों को यह समझ में भी नहीं आया है. सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज सभी सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी 18 सूत्री मांग पत्र नए नगर आयुक्त को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर इस पर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आगे और भी जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025