धनबाद बरवाअड्डा जीटी रोड इलाके में वाहन जांच के दौरान डीटीओ ने 5 ओवर हाइट ट्रकों से वसूला गया जुर्माना

City: Dhanbad | Date: 07/08/2020
1191

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद: कोयलांचल धनबाद के बरवाअड्डा जीटी रोड इलाके में वाहन जांच के दौरान धनबाद डीटीओ ओम प्रकाश यादव ने ओवर हाइट 5 ट्रकों को पकड़ा और जुर्माना वसूला. साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर चेक पोस्ट पर जांच की बात कही. उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों को जांच के बाद ही जिले में आने दिया जा रहा है.

धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने न्यूज़ टुडे से बात करते हुए कहा कि धनबाद से मैथन स्थित बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर जाने के दौरान जीटी रोड में ओवर हाइट ट्रकों को रास्ते में देखा गया. जिसके बाद इनके कागजात की भी जांच की गई. उन्होंने कहा कि ओवर हाइट होने की वजह से 5 ट्रकों से जुर्माना वसूला गया है. सभी ट्रकों से 20 हजार जुर्माने के रूप में वसूला गया

अभियान आगे भी जारी रहेगा

कोरोना को लेकर बॉर्डर सील किए गए हैं, जिसका जायजा लेने धनबाद डीटीओ बंगाल बॉर्डर जा रहे थे. उसी दौरान ट्रक चालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और जांच के बाद ही जिले में बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025