धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के कोरोना संक्रमितों को समय पर उपचार देने के लिए सेंटर चिह्नित

City: Dhanbad | Date: 08/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद 

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कोविड-19 अस्पताल एवं डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटरों को प्रखंड तथा अंचल के अनुसार मरीजों का उपचार करने के लिए चिह्नित किया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले के गंभीर मरीजों के लिए कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) तथा गर्भवती महिलाओं के लिए एसएसएलएनटी अस्पताल धनबाद को चिह्नित किया गया है।

विभिन्न प्रखंडों के एसिम्पटोमेटिक, हल्के एवं साधारण लक्षण के मरीजों के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटरों को चिह्नित किया गया है।

कैथ लैब पीएमसीएच तथा सदर अस्पताल धनबाद में प्रथम प्राथमिकता धनबाद प्रखंड, द्वितीय प्रथमिकता तोपचांची। क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली में प्रथम प्राथमिकता धनबाद एवं बाघमारा, द्वितीय प्रथमिकता झरिया। बीसीसीएल अस्पताल भूली में झरिया तथा बाघमारा। निरसा पॉलिटेक्निक में प्रथम प्राथमिकता निरसा, एग्यारकुंड, कलियासोल तथा गोविंदपुर, द्वितीय प्रथमिकता बलियापुर, झरिया, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी। जामाडोबा अस्पताल में झरिया तथा बलियापुर के मरीजों का उपचार किया जाएगा।

साथ ही उपायुुक्त ने कहा कि यदि कोई मरीज किसी भी सेंटर पर आ जाए और बेड खाली हो तो उसे भी एडमिट कर उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने सभी वरीय इंसिडेंट कमांडर, प्रशासनिक नोडल पदाधिकारी, मेडिकल नोडल पदाधिकारी तथा इंसिडेंट कमांडरों को समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित प्रखंड के लिए चिह्नित सेंटरों पर कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को भेजने का निर्देश दिया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026